Events
Collections Tour: Intro to the Archive in Hindi / संग्रह का दौरा: लेटरफॉर्म आर्काइव का परिचय हिंदी में।
with Tanya George
Discover the riches of Letterform Archive’s vast collection in this online, guided tour.
- Date
- Time
Explore a curated collection of books, magazines, posters, sketches, original artifacts, and related records that illustrate the history of written communication. Tanya George introduces you to the Archive’s collection through a guided tour conducted in Hindi. On this journey, you will learn the story of writing, from its origins and medieval manuscripts to the advent of printing and the spread of digital type. This collection reveals the centuries-long connection between human civilization and written expression. This tour also offers an opportunity to understand the interplay between design, language, and culture.
This online tour will be conducted in Hindi and will be hosted by our docent, Tanya George.
* * *
लिखित संप्रेषण के इतिहास को दर्शाने वाली पुस्तकों, पत्रिकाओं, पोस्टरों, स्केचों, मूल कलाकृतियों और संबंधित अभिलेखों के एक चुने हुए संग्रह को एक्सप्लोर करें। टॉन्या जॉर्ज आपको लेटरफॉर्म आर्काइव के इस संग्रह से हिंदी में संचालित एक गाइडेड टूर के माध्यम से परिचित कराती हैं। इस यात्रा में आप लेखन की उत्पत्ति और मध्यकालीन पांडुलिपियों से लेकर मुद्रण के आगमन और डिजिटल टाइप के प्रसार तक की कहानी जानेंगे। यह संग्रह मानव सभ्यता और लिखित अभिव्यक्ति के बीच सदियों से चले आ रहे संबंध को उजागर करता है। यह टूर डिज़ाइन, भाषा और संस्कृति के आपसी संवाद को समझने का एक अवसर भी है।
यह ऑनलाइन टूर हिंदी में होगा और इसे हमारी व्याख्याता, टॉन्या जॉर्ज होस्ट करेंगी।
Tanya George
Tanya George is a freelance designer and researcher whose work focuses on typography and type design. She has experience developing typefaces and identity designs in various Indian scripts and also works on artistic projects. She has taught type design at several colleges and has researched and written on the cultural and historical stories behind Indian letterforms, which have been published in international magazines such as Typographica and Fontstand News. She is the India correspondent for Letterform Archive, where she conducts virtual guided tours.
* * *
टॉन्या जॉर्ज एक स्वतंत्र डिज़ाइनर और शोधकर्ता हैं, जिनका कार्य टाइपोग्राफी और टाइप डिज़ाइन पर केंद्रित है। उन्हें विभिन्न भारतीय लिपियों में टाइपफेस और आइडेंटिटी डिज़ाइन विकसित करने का अनुभव है और वे कलात्मक परियोजनाओं पर भी काम करती हैं।
उन्होंने कई कॉलेजों में टाइप डिज़ाइन पढ़ाया है और भारतीय अक्षर-रूपों से जुड़ी सांस्कृतिक व ऐतिहासिक कहानियों पर शोध और लेखन किया है, जो टाइपोग्राफ़िका और फ़ॉन्टस्टैंड न्यूज़ जैसी अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हुआ है। वह लेटरफॉर्म आर्काइव की भारत संवाददाता हैं, वर्चुअल गाइडेड टूर संचालित करती हैं।